लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- गोला गोकर्णनाथ। सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने छोटी काशी पहुंच रहे कांवड़ियों के लिए सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का सेवा रथ सहारा बना है। सावन माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कांवड़िए गोला पहुंच रहे हैं। लंबी दूरी पैदल तय करने के कारण कई श्रद्धालुओं को पैरों में छाले सूजन घाव मांसपेशियों में खिंचाव और अत्यधिक थकान जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं की इन परेशानियों को देखते हुए सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के संचालक डॉ. कौशल वर्मा की पहल पर मेले की शुरुआत में चिकित्सा सेवा रथ एंबुलेंस को रवाना किया गया था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: शीतल जल, फलाहार और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था दवाइयों और आवश्यक चिकित्सा सं...