कांवड़ियों के लिए मंत्री ने खुद तलीं कचौरियां, अपने हाथों से कराया भोजन, बोले-बचपन से भोले का भक्त हूं
संवाददाता, अगस्त 10 -- Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा में शिवभक्ति के साथ सेवा का रंग भी खूब दिखाई दे रहा है। जगह-जगह लगे सेवा शिविरों में लोग अपने-अपने तरीके से शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। इसी बीच मेरठ में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर का भी अलग अंदाज देखने को मिला। कांवड़ियों की सेवा के लिए पहुंचे मंत्री ने खुद कड़ाही संभाली और कचौरियां तलने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से शिवभक्तों को भोजन भी कराया। मंत्री को कड़ाही में कचौरियां तलते देख शिविर में मौजूद लोग भी उत्साहित नजर आए। मंत्री सोमेंद्र तोमर ने सेवा शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों से बातचीत की और उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिवभक्तों से रास्ते में मिल रही सुविधाओं, भोजन, चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछा। कुछ देर बाद वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.