पीलीभीत, अगस्त 10 -- पीलीभीत। सावन के दूसरे सोमवार पर शहर के गौरीशंकर मंदिर समेत शिव मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए एकतासरोवर तिराहा और नौगवां चौराहा से टाइगर तिराहा तक के मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। मार्ग के तीनों तरफ बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इस दौरान कांवड़ियों के जत्थों को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रखेगी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले में 100 से अधिक मोबाइल पार्टियां बनाई गई हैं। प्रत्येक कांवड़िया जत्थे को पुलिस सुरक्षा में निकाला जाएगा। सभी सीओ, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के ब...