गाजियाबाद, अगस्त 3 -- योगेन्द्र सागर/गाजियाबाद कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सोमवार शाम से नई यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत मेरठ के कादराबाद से मेरठ तिराहा होते हुए सीमापुरी बॉर्डर दिल्ली की ओर जाने वाली एक पूरी लेन केवल कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी, जबकि दूसरी लेन पर दोनों दिशाओं का यातायात संचालित किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में कांवड़ियों और वाहनों के बीच किसी प्रकार का टकराव या दुर्घटना न हो, इसके लिए एक लेन पूरी तरह खाली कराकर केवल पैदल और वाहन से आने वाले कांवड़ियों के आवागमन के लिए सुरक्षित की गई है। दूसरी ओर, सीमापु...