कांवड़ियों के प्रति मुस्लिम युवक ने की आपत्तिजनक टिप्पणी
हापुड़, अगस्त 9 -- क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी मुस्लिम युवक द्वारा शिव भक्त कांविड़यों पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने पर हिंदू संगठन के युवकों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव काकौड़ी निवासी हिंदू रक्षा दल के सदस्य धीरज शर्मा ने बताया कि उनको जानकारी मिली है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। उस वीडियो में सिंभावली के गांव सिखेड़ा निवासी नाजिम द्वारा भगवान आशुतोष के जलाभिषेक करने के लिए जाने वाले शिव भक्तों के प्रति आपत्तिजन अशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। वीडियों के माध्यम से दोनों समाज में तनाव होने की आशंका है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.