रुद्रपुर, अगस्त 10 -- सितारगंज, संवाददाता। गोमुख और हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे कांवड़ियों का सितारगंज पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान बम-बम के उद्घोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा। सोमवार शाम कांवड़िए जलाभिषेक के लिए झारखण्डेश्वर शिव मंदिर झाड़ी और बघौरा शिव मंदिर को रवाना हुआ। श्रावण मास में कांवड़िए गंगाजल लेने गोमुख और हरिद्वार गए थे। कांवड़िए गंगाजल लेकर सोमवार को सितारगंज पहुंचे। यहां शिवभक्तों ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर भण्डारे की व्यवस्था की गई है। कांवड़ियों के लौटने पर परिजन एवं मित्र भी स्वागत को पहुंचे। देर शाम कांवड़िए जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचे। यह भी पढ़ें- लोहाघाट में कांवड़ियों का स्वागत किया झारखण्डेश्वर शिव मंदिर और बघौरा शिव मंदिर में देर रात तक शिव ...