कांवड़ियों के ठहरने की सुविधाओं का लिया जायजा
पीलीभीत, जुलाई 19 -- पीलीभीत। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने गल्ला मंडी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के ठहराव, सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीएम प्रसून द्धिवेदी,अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर, कोतवाली व सुनगढ़ी पुलिस तथा अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ गल्ला मंडी परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के ठहरने, विश्राम, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत गल्ला मंडी सहित प्रमुख स्थानों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.