कांवड़ियों के जत्थे बढ़ने लगे
मेरठ, जुलाई 31 -- भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था बढ़नी शुरू हो गई है। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर अब कांवड़ियों के जत्थे लगातार बढ़ने लगे हैं। भगवा वस्त्र धारण किए शिवभक्त कंधों पर गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर बोल बम के जयकारों के साथ अपने आराध्य के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं। भक्ति और उल्लास से सराबोर वातावरण ने पूरे कांवड़ मार्ग को शिवमय बना दिया है। सुबह से लेकर देर रात तक कांवड़ पटरी मार्ग पर श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार बना हुआ है। महिला श्रद्धालुओं और युवा कांवड़ियों की भी अच्छी-खासी संख्या मार्ग पर दिखाई दे रही है। डीजे पर बज रहे शिव भजनों और भक्ति गीतों के बीच कांवड़िए पूरे उत्साह के साथ अपनी यात्रा पूरी करने में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- बोल बम के जयघोष से गूंजा कांवड़ पटरी मार्ग, बढ़ी शिवभक्तों की संख्या यह भी पढ़ें- भोलों के जयकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.