कांवड़ियों के जत्थे को अपशब्द कहने पर हंगामा, लगाया जाम
बस्ती, जुलाई 31 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। शहर के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में शुक्रवार की शाम साइकिल से कांवड़ लेकर निकले श्रद्धालुओं को अपशब्द कहने के बाद माहौल बिगड़ गया। आरोप है कि विशेष समुदाय के एक लड़के के आपत्तिजनक कमेंट से कांवड़िए आक्रोशित हो गए। उसे भीड़ ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह एक धार्मिक स्थल की तरफ भाग निकला। इसके बाद भड़के कांवड़ियों ने दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी के सामने ही जाम लगा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती के साथ ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। एसएचओ पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ का आश्वासन दिया। इसके बाद 24 घंट के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम देकर आक्रोशित लोगों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.