कांवड़ियों के गुटों में हाईवे पर भिड़ंत, चले लाठी-डंडे; गाड़ी आगे निकालने को लेकर हुआ विवाद
हिटी, अगस्त 11 -- उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हाईवे पर सोमवार देर रात रामपुर और संभल के कांवड़ियों के गुटों में वाहन आगे निकलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गए। दोनों गुटों के कांवड़ियों ने एक दूसरे को ढूंढ ढूंढकर हमला कर दिया। हाईवे पर संघर्ष होते ही अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने जैसे तैसे कांवड़ियों के बीच हो रहे संघर्ष को रोका। फोरलेन हाईवे पर राजपूताना रिसॉर्ट के सामने सोमवार देर रात वाहन आगे निकालने को लेकर रामपुर और संभल के कांवड़ियों के गुटों में विवाद हो गया। मामला इस कदर बिगड़ गया कि इसने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। कांवड़ियों ने एक-दूसरे पर ढूंढ ढूंढकर डंडे बरसाए, जिससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.