कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती
हरिद्वार, अगस्त 7 -- श्रावण मास में कांवड़ियों की सेवा करना भगवान शिव की सच्ची आराधना है। पवित्र भाव से गंगाजल लेकर अपने आराध्य भगवान शिव को समर्पित करने जा रहे शिवभक्तों की सेवा से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। शुक्रवार को यह बात महंत स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती ने श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री मानव कल्याण आश्रम में आयोजित एक सप्ताह के कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ करते हुए कही। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा, स्वामी हंसानंद, क्षेत्रीय पार्षद भूपेंद्र कुमार, सुरेंद्र मिश्रा, संजय वर्मा, महेंद्र, मिथलेश सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा का फल वितरित किए यह भी पढ़ें- घर में कहां रखें कांवड़ का जल? जानें सही जगह, जलाभिषेक की विधि और बाकी जरूरी नियम
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.