गाज़ियाबाद, अगस्त 9 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा और भाईचारे की अनूठी मिसाल ट्रांस हिंडन में देखने को मिल रही है। परमवीर अब्दुल हमीद कल्याण समिति पिछले करीब 15 वर्षों से कांवड़ सेवा शिविर लगाकर घायल और बीमार कांवड़ियों की सेवा कर रही है। समिति के सदस्य धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर शिवभक्तों की मरहम-पट्टी, दवा और प्राथमिक उपचार में सहयोग करते हैं। समिति के अध्यक्ष डॉ. गुलशाद ने बताया कि पैदल लंबी दूरी तय करने के दौरान चोट लगने, पैरों में छाले पड़ने या तबीयत बिगड़ने पर कांवड़ियों को शिविर में उपचार उपलब्ध कराया जाता है। समिति के सदस्यों का कहना है कि सेवा का उद्देश्य किसी धर्म या समुदाय से जुड़ा नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना है। यह भी पढ़ें- दहपा मार्ग पर शिव भक्तों की सेवा में जुटे सेवक शिविर में कांवड़ियों के ल...