लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- कुकरा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक सेवा प्रकोष्ठ ठाकुर राजा रहीस के दिशानिर्देश और सेवा प्रकोष्ठ के शेर अली खान के नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। फरधान थाना क्षेत्र के करनपुर चौराहे पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ के भक्त कांवरियों के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया। शिविर में कांवड़ियों के लिए सब्जी-पूड़ी अन्य खाद्य सामग्री नमकीन और शीतल जल की व्यवस्था की गई। चौराहे से गुजर रहे कांवरियों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और जलपान कराकर सेवा की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शिविर का उद्देश्य आपसी भाईचारे, कौमी एकता और धार्मिक सौहार्द का संदेश देना है। कार्यक्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एवं सुन्नी सोशल फोरम के पदाधिकारियों में विधान...