मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- मुजफ्फरनगर। श्रावण मास में कांवड़ियों की आगमन की तैयारी कांवड़ियों ने शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर में प्रतिदिन 50 से अधिक कांवड़ गुजरनी शुरू हो गई है। ऐसे में जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से तैयार है। कांवड़ियों को मार्ग पर मिलने वाली चिकित्सा सुविधा के लिए 37 हाट स्पाट बनाकर एंबुलेंस तैयार की गई है। खास बात है कि अत्यधिक भीड़ में समय से कावंड़िये को लेकर अस्पताल पहुंचने के लिए मोबाइल एंबुलेंस भी लगाई गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति बनाई है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं मुस्तैद रहने की हिदायत चिकित्सा सुविधाएं जनपद सीमा में पुरकाजी से खतौली, जानसठ, मीरापुर मार्ग, बुढ़ाना आदि क्षेत्रों में कां...