कांवड़ियों की सेवा में जुटे डॉ. निशंक, भंडारे में परोसा भोजन, कंधे पर उठाई कांवड़
हरिद्वार, जुलाई 31 -- कांवड़ मेले के दौरान शुक्रवार को ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल पर आयोजित सेवा शिविर में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' कांवड़ियों की सेवा करते नजर आए। उन्होंने भंडारे में श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा और बाद में कंधे पर कांवड़ उठाकर शिवभक्तों का उत्साह भी बढ़ाया। कांवड़ सेवा दल की ओर से आयोजित भंडारे में सुबह से ही बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंच रहे थे। डॉ. निशंक के शिविर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के कतार में बैठे कांवड़ियों को पूड़ी, सब्जी और प्रसाद वितरित किया तथा उनसे यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Roorki News: पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.