कांवड़ियों की सेवा में जुटा क्षेत्र, जगह-जगह हुआ भंडारा
बहराइच, अगस्त 23 -- जरवलरोड। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। घाघराघाट पुलिस चौकी पर भंडारे का शुभारंभ संजय यादव ने भगवान शिव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवरियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने भोलेनाथ के जयकारों के साथ कांवरियों का स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने इस तरह के आयोजनों को धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का प्रतीक बताया। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की सेवा में जुटे नागरिक यह भी पढ़ें- भगवा रंग में रंगी गंगा नगरी यह भी पढ़ें- Hajipur News: कांवड़ियों की सेवा में गाजीपुर में लगाया गया शिविर,निकाली जाएगी कांवड़ यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.