कांवड़ियों की सुविधा के लिए रैपिड रेल और मेट्रो के 17 स्टेशनों के 20 पार्किंग बंद, शहर में भी एक लेन रिजर्व
मेरठ, अगस्त 3 -- पश्चिमी यूपी में कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, यात्रियों की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए मेरठ में प्रशासन ने रैपिड और मेरठ मेट्रो के 17 स्टेशनों के 20 पार्किंग स्थलों और प्रवेश-निकास द्वार को चार से 12 अगस्त तक बंद रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही हाईवे के बाद शहर की एक लेन भी कांवरियों के लिए रिजर्व कर दी गई है। एनसीआरटीसी की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के मद्देनजर यात्रियों से सहयोग की अपील की है। यात्रियों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे स्टेशन के मुख्य द्वारों के बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक प्रवेश-निकास द्वारों का उपयोग करें। यह भी कहा गया है कि यात्री अपने वाहनों को स्टेशन परिसर में पार्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.