कांवड़ियों की सुविधा के लिए चली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
सहारनपुर, अगस्त 8 -- सहारनपुर। कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से शुक्रवार को सहारनपुर और हरिद्वार के बीच दो अनारक्षित कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इससे कांवड़ियों को आवागमन में सुविधा मिली। ट्रेन नंबर 04558 सहारनपुर-हरिद्वार कांवड़ मेला स्पेशल सहारनपुर रेलवे स्टेशन से शाम 5:45 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन रुड़की और ज्वालापुर होते हुए शाम 7:40 बजे हरिद्वार पहुंची। वापसी में यही ट्रेन 04557 हरिद्वार-सहारनपुर स्पेशल बनकर रात 9:00 बजे हरिद्वार से रवाना होगी और रुड़की होते हुए रात 10:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के संचालन से कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.