कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैनाती
हापुड़, अगस्त 9 -- कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मार्गों पर पुलिस बल के अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारी लगातार कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जबकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ियों की सहायता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.