कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ ड्रोन से निगरानी करेगी पुलिस: एडीजी
आगरा, जुलाई 13 -- आगामी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की जमीनी हकीकत देखने एडीजी आगरा जोन सोमवार की शाम को यहां पहुंचे। उनके साथ डीआईजी अलीगढ़ रेंज समेत आला अधिकारियों ने तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिस उन्होंने मौके पर ही जरूरी दिशा निर्देश दिये। सोरों स्थित लहरा घाट का सघन भ्रमण कर आगामी कांवड़ यात्रा से जुड़े सुरक्षा इंतजामों और श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए तय रूटों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था एवं मजबूत बैरिकेडिंग के इंतजाम देखे। सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, कन्ट्रोल रूम की सक्रियता और खोया-पाया केंद्र का निरीक्षण किया। गोताखोरों की तैनाती और भीड़ नियंत्रण के लिए की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Bijnor News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.