सहारनपुर, अगस्त 10 -- दिल्ली यमनोत्री हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती देख पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को प्रशासन ने नेशनल हाईवे 709 बी को वन वे कर दिया। जिससे हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों को हाईवे से निकलने में कोई परेशानी न हो। एसएसपी ने चुनहेटी चौकी से गुजर रहे कांवड़ियों को लेकर जानकारी ली। सोमवार की सुबह से रामपुर मनिहारान तक हाईवे की दोनों साइडों से वाहन चल रहे थे। हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए कोतवाली रामपुर पुलिस ने चुनहेटी चौकी से रामपुर मनिहारान तक हाईवे के बीच के कट को बेरिगटिंग कर बंद कर दिया और हाईवे को वन वे कर दिया। यह भी पढ़ें- Delhi News: सड़कों पर रही कांवड़ियों की भीड़, लगा भयंकर जाम जिससे हरिद्वार से आने वाले कांवड़िए आसानी से निकल सके। सोमवार को एसएसपी अभिनंदन ने चुनहेटी चौकी के पास कांवड़ मार्ग ...