कांवड़ियों की बाइक और श्रद्धालु की कार में टक्कर, एक की मौत, दो घायल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- मोहम्मदी, संवाददाता। शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर गांव गोकन के पास कांवड़ियों की बाइक और श्रद्धालु की कार में टक्कर हो गई। इससे शाहजहांपुर निवासी एक की कांवड़िये की मौत हो गई, दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक को इलाज के लिए लखीमपुर सरकारी अस्पताल, दूसरे बाइक सवार को शाहजहांपुर रेफर किया गया है। शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है।पुलिस के अनुसार, शनिवार रात 11 बजे करीब गांव राय खुर्द थाना तिलहर शाहजहांपुर निवासी मोहनलाल अपनी बाइक पर पीछे गांव के हरिराम (35) को बैठाकर गोला कावड़ चढ़ाकर घर लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से लखीमपुर निवासी आशीष पुत्र राम प्रकाश परिवार के साथ कार में सवार होकर जल भरकर गोला शिव मंदिर पर चढ़ाने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- कार व बाइक में भिड़ंत: एक कांवड़िया की मौत, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.