मेरठ, जुलाई 8 -- यूपी में कांवड़ यात्रा में इस बार पुलिस-प्रशासन का ज्यादा फोकस भीड़ प्रबंधन को लेकर है और महाकुंभ की तर्ज पर प्लानिंग की जा रही है। कांवड़ यात्रा के लिए मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कांवड़ और डीजे की ऊंचाई तय करते हुए इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुसार कांवड़ और डीजे की ऊंचाई 10 फीट और चौड़ाई 12 फीट से कम रखने की सलाह दी गई है। म्यूजिक सिस्टम की आवाज अधिकतम 75 डेसीबल रहेगी। साथ ही कहा गया है कि इसका पालन न करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा डीजे पर फूहड़, अश्लील या धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले गाने नहीं बजेंगे। केवल धार्मिक गीत बजाए जाएंगे और डीजे कॉम्पिटीशन भी नहीं किए जा सकेंगे। सभी म्यूजिक सिस्टम संचालकों को भारतीय नागरिक ...