बिजनौर, फरवरी 10 -- चांदपुर। फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि को लेकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की टोलियां नगर और क्षेत्र से होकर गुजरने लगी हैं। कांवड़ यात्रा के चलते पूरे इलाके में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। दूरदराज के जनपदों की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों के नगर व क्षेत्र से गुजरने के दौरान सड़कों पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंज उठे हैं। कांवड़ियों की लगातार आवाजाही से नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शिवभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार एवं क्राइम निरीक्षक दलीप कुमार अपने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर रहे हैं और कांवड़ियों का हालचाल पूछते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी ...