हरिद्वार, जुलाई 29 -- कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले कांगड़ी 4.2 से छैल-पीपली (रसियाबढ़) तक करीब सात किलोमीटर लंबे पारंपरिक नहर पटरी मार्ग की हालत इस बार भी नहीं सुधर सकी। गाजीवाली से छैल-पीपली चौराहे तक करीब चार किलोमीटर सड़क लंबे समय से मरम्मत का इंतजार कर रही है। जगह-जगह उखड़े डामर, बाहर निकली बजरी और सड़क किनारे बने गड्ढे कांवड़ियों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। वहीं, गुरुवार से शुरू हो रहे कांवड़ मेले से पहले गौरी शंकर पार्किंग तक पहुंचने वाला सर्विस मार्ग भी बुधवार तक अधूरा मिला। कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे से पैदल कांवड़ियों को इसी मार्ग पर डायवर्ट किया जाता है। यह भी पढ़ें- Kanwar yatra: कांवड़ यात्रा के लिए आज से रूट डायवर्जन, चारधाम यात्रा के लिए भी नई व्यवस्था; पूरी डिटेल उत्तर प्रदेश के नजीबाब...