मेरठ, अगस्त 1 -- गंगनहर कांवड़ मार्ग पर इन दिनों आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकले हजारों शिवभक्त दिन-रात अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। किसी के पैरों में छाले हैं तो किसी के पैरों में सूजन, लेकिन भोलेनाथ की भक्ति में डूबे कांवड़ियों के कदम रुकने का नाम नहीं ले रहे। रास्ते में गूंजता बोल बम और हर-हर महादेव का जयघोष थकान पर भारी पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश से आए कांवड़ियों की टोलियां कांवड़ पटरी मार्ग पर दिखाई दे रही हैं। कई कांवड़िये सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- 190 किमी पैदल कांवड़ यात्रा पर निकली किशोरी लगातार पैदल चलने से उनके पैरों में छाले पड़ गए हैं और सूजन भी आ गई है। तेज धूप और उमस ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं, इसके बावजूद शिवभक्त रास्त...