शाहजहांपुर, अगस्त 14 -- कछला घाट से गंगाजल भरकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ जा रहे कांवड़िये के जत्थे को कार ने रौंद दिया। खुआर में हुए हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई जबकि दो गंभीर बता जा रहे है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंची। आला अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाया। हादसा देर शाम को खुटार में हुआ। बताया जा रहा है कि अज्ञात कार चालक कांवड़ियों को रौंदते हुए भाग निकला। हादसे में बरेली के क्योलड़िया निवासी दीपक पुत्र रवींद्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में बरेली के क्योलड़िया निवासी विकास पुत्र रामवीर गंभीर रूप से घायल है। पीलीभीत के बरखेड़ा निवासी दीनदयाल पुत्र जमुना प्रसाद भी घायल हो गया। हादसे के बाद विरोध में खुटार-गोला हाईवे को खुटार में कांवड़ियों ने किया जाम। मौके पर ...