हरिद्वार, अगस्त 7 -- कांवड़ मेले के दौरान संजय पुल के पास शुक्रवार को सीढ़ियों से फिसलने की वजह से एक कांवड़िए के सिर ने चोट लग गई। मौके पर ड्यूटी में तैनात रिक्रूट आरक्षी सुमित चौहान और गौरव बुडाकोटी ने आर्यन कुमार निवासी ग्राम अलीपुर शामली उत्तर प्रदेश को प्राथमिक चिकित्सा उपचार के लिए उसे उपचार केंद्र पहुंचाया। समय पर मदद मिलने से घायल को आवश्यक उपचार उपलब्ध हो सका। पुलिसकर्मियों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की मौके पर मौजूद अन्य कांवड़ियों ने सराहना की। कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों को फल वितरित कर पुलिस ने निभाई सेवा की परंपरा यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पुलिस-प्रशासन ने लगाया कांवड़ियों के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर

हिंद...