मुरादाबाद, मार्च 15 -- जिन बच्चों और वयस्कों की निगाह इतनी कमजोर है कि चश्मा लगाने या सर्जरी आदि चिकित्सा से गुजरने के बाद भी वह अपना जरूरी काम कर पाने में अक्षम हैं उनकी मदद एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पॉवर चश्मा करेगा। यह जानकारी रविवार को सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान में लो विजन (अल्प दृष्टि) पर आयोजित हुई नवीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस में दी गई। कांफ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे दिल्ली के एम्स स्थित आरपी सेंटर के प्रोफेसर सूरज सेंजम ने बताया कि मेग्नीफाइंग लेंस युक्त एआई पॉवर चश्मा लगाने से अत्यंत कम दृष्टि से पीड़ित मरीजों की पढ़ने की क्षमता बढ़ जाएगी। यह चश्मा उन्हें लोगों को पहचान पाने और राह दिखाने में मददगार होगा। इस चश्मे में प्रयुक्त तकनीक के अंतर्गत कान पर कैमरा और स्पीकर फिट होगा। दृष्टिहीन मरीजों के लिए भी यह मददगार होगा। यह एआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.