कांधे पर कांवर रखते ही कांवरियों के मिट जाते हैं कष्ट
भागलपुर, अगस्त 2 -- सुल्तानगंज, (भागलपुर) निज संवाददाता। श्रावण माह की पहली सोमवारी को लेकर शनिवार को कांवरियों का निरंतर सुबह से गंगाजल लेकर बाबाधाम जाने का सिलसिला जारी रहा। कई कांवरिया गाते-बजाते उत्साह के साथ बाबाधाम जाते देखे गये। धूप व छांव के बीच कांवरियों को सुविधा प्रदान करने में जिला प्रशासन तत्पर देखा गया। नप द्वारा स्प्रिंकल मशीन से पानी का छिड़काव मेला क्षेत्र में किया गया। जिससे कांवरियों को सुविधा हुई। वहीं सरकारी आंकड़ा के अनुसार 65 डाक बम, डाक प्रमाण पत्र लेकर बाबा धाम को रवाना हुए। जिसमें आज एक भी महिला शामिल नहीं है। जबकि शुक्रवार की शाम पांच बजे से शनिवार की संध्या पांच बजे तक 75,793 कांवरिया जाने की बात प्रखंड नियंत्रण कक्ष से बताई जा रही है। जबकि स्थानीय लोग एक लाख से अधिक कांवरिया जाने की बात बता रहे हैं। जो कांवरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.