कांधला रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग
शामली, मई 15 -- शामली। विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक के माध्यम से भेजकर कांधला रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं लंबे समय से खड़ी मालगाड़ी को हटवाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में बताया गया कि कांधला रेलवे स्टेशन पर पिछले करीब तीन महीनों से मालगाड़ी खड़ी होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर केवल एक और दो नंबर प्लेटफार्म हैं, लेकिन दोनों प्लेटफार्मों के बीच आने-जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यात्रियों को रेलवे लाइन पार कर दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचना पड़ता है। बताया कि बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग मजबूरी में खड़ी मालगाड़ी के नीचे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.