कांधला में युवक पर हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
शामली, मार्च 31 -- कांधला। कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी युवक लवी सैनी पर रास्ते में कई लोगों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे घेरकर जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी प्रदीप सैनी के पुत्र लवी सैनी पर कई लोगों ने मिलकर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को रास्ते में रोककर उसके साथ जमकर मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लवी सैनी ने बताया कि वह दुकान से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए।घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को तु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.