शामली, मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में रविवार को जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान और पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने कांधला कस्बे में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कस्बे में दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रविवार को हो रही इस परीक्षा की शुचिता एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान और पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह संयुक्त रूप से निरीक्षण के लिए पहुंचे।डीएम और एसपी ने बैरिकेडिंग से लेकर प्रवेश द्वार तक की बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से जवाब-तलब भी की। निरीक्षण के दौरान डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर की व्य...