शामली, मई 7 -- कांधला। बीते मंगलवार की रात अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश ने नगर में विद्युत व्यवस्था को चरमरा कर रख दिया। तेज झोंकेदार हवाओं के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रहने के बाद जब आपूर्ति बहाल हुई, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम में बदलाव मंगलवार रात अचानक मौसम करवट बदला। तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी शुरू हो गई। संभावित अप्रिय घटनाओं को देखते हुए विद्युत विभाग ने एहतियातन आपूर्ति बंद कर दी। इसके चलते नगर के अधिकांश इलाके अंधेरे में डूब गए। लोगों को घरों में अंधेरे के साथ ही गर्मी व अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विद्युत विभाग की प्रतिक्रिया विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता धीरज कुमार ने बताया, "तेज हवाओं के दौरान तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.