शामली, अप्रैल 8 -- कांधला। मंगलवार को हुई तेज बारिश ने कांधला क्षेत्र के किसानों की चिंता को और बढ़ा दिया है। कटाई के करीब पहुंच चुकी गेहूं की फसल खेतों में ही भीगकर बर्बाद होने लगी है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि पकी हुई फसल अचानक आई झमाझम बारिश से गिर गई। कई जगहों पर फसल पूरी तरह खेतों में पट गई, दाने झड़ने लगे और भूसी भीगकर काली पड़ रही है। कटाई के लिए तैयार खड़ी फसल को अब उठाना और मड़ाई के लिए ले जाना बेहद मुश्किल हो गया है। किसानो ने कहा कि महीनों की मेहनत एक रात की बारिश में बर्बाद हो गई। अब धूप का इंतजार है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, पकी हुई गेहूं की फसल में बारिश का सबसे बुरा असर गुणवत्ता पर पड़ता है। नमी के कारण फसल में फफूंद लगने ...