शामली, मार्च 9 -- कांधला। नगर के सार्वजनिक मार्गों पर बनाए गए सीवर हॉल हादसों का सबक बनते जा रहे हैं। आए दिन मार्ग के बीचो बीच बने जर्जर सिविल हॉल आमजन के लिए मुसीबत बन चुके हैं। लेकिन पालिका प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है। नगर पालिका क्षेत्र में सीवर व्यवस्था की जर्जर हालत अब हादसों को न्योता दे रही है। खासकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने सड़क के बीचों-बीच स्थित सीवर मैनहोल पर रखे गए पत्थर छात्र-छात्राओं और वाहन सवारों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। कई बार लोग इन पत्थरों से टकराकर गिर जाते हैं, जिससे चोटिल होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय निवासियों और अभिभावकों का आरोप है कि नगर पालिका की लापरवाही के कारण सीवर मैनहोल के ढक्कन जर्जर हो चुके हैं या गायब हैं। ऐसे में राहगीरों की सुरक्षा के लिए अस्थायी रूप से पत्थर रख दिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.