शामली, अप्रैल 1 -- कांधला। नगर में चैत माह की दुर्गा चतुर्दशी का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के कैराना मार्ग स्थित सिद्ध पीठ माता वैष्णो देवी मंदिर सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सिद्ध पीठ माता वैष्णो देवी मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने माता की विधिवत पूजा की और मन्नतें मांगीं। मंदिर प्रबंधन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी शामिल होकर भक्ति का रस लिया। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रमुख मंदिरों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने शहर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.