शामली, जनवरी 12 -- कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने 69 हजार रुपये नकद और 10 से 12 सोने-चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई जब परिवार हाल ही में एक सदस्य के निधन के कारण शोक में डूबा हुआ था और घर में मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ था। पीड़ित सनंवर पुत्र यामीन ने बताया कि उनके बड़े भाई शहजाद के पुत्र तमिस का दो दिन पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। इस कारण घर पर लगातार मेहमान आ रहे थे। घटना के समय सनंवर अपने बेटे के पैन कार्ड में सुधार कराने बाजार गए हुए थे, जबकि घर में सिर्फ दो छोटे बच्चे बेड पर सो रहे थे। बाजार में रहते हुए उन्हें फोन पर चोरी की सूचना मिली। खोजबीन में पता चला कि चोरों ने घर की सेफ अलमारी को निशाना बनाया और उसमें से 6...