शामली, अप्रैल 17 -- कांधला। दो स्कूली छात्रों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों छात्रों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर बेहतर इलाज के लिए शामली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना से इलाके में दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर तुरंत नियंत्रण की मांग की है। गांव इस्लामपुर घसोली निवासी पांचवीं का छात्र अक्षत पुत्र जयवीर शुक्रवार को स्कूल जा रहा था। रास्ते में आवारा कुत्ता अचानक उसके ऊपर टूट पड़ा और उसे काट लिया। अक्षत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया। यह भी पढ़ें- पागल कुत्ते ने रिक्शा चालक पर हमला कर किया घायल छात्र को बेहतर इलाज के लिए शामली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।...