शामली, मई 4 -- कांधला। कस्बे के मोहल्ला खैल में आवारा हिंसक पागल कुत्ते ने 7 वर्षीय बालक को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर रेबीज का टीकाकरण कराया। यह भी पढ़ें- आवारा कुतों ने बच्ची को काटकर किया घायलघटना का विवरण मोहल्ला खेल निवासी अनीस का सात वर्षीय पुत्र हसन अपने घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर झपट्टा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।चिकित्सा सहायता घायल हसन को तुरंत कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। बच्चे को समय पर एंटी-रेबीज का इंजेक...