शामली, मई 14 -- कांधला। आंधी के चलते नगर क्षेत्र में विद्युत लाइनों को भारी नुकसान पहुंचा है। आंधी तूफान से 17 बिजली घरों की आपूर्ति प्रभावित रही। जबकि कांधला नगर की विद्युत आपूर्ति को विद्युत विभाग के तत्परता के चलते रात में ही सुचारु कर दिया गया जिससे नगर के लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में आए तेज आंधी ने विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और बारिश के चलते क्षेत्र के 17 बिजली घरों से जुड़ी विद्युत लाइनें टूट गईं, जिससे कई गांवों और मोहल्लों की बिजली आपूर्ति घंटों तक बाधित रही। विद्युत लाइनों के टूटने से विभाग को भारी नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि विद्युत विभाग की मुस्तैदी और कर्मचारियों की लगातार मेहनत के चलते शहर की बिजली आपूर्ति को देर रात तक सुचारू कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बिजली व्यवस्था ध्वस्त, करीब 100 गांव...