शामली, फरवरी 26 -- कांधला। विकासखंड कांधला के प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष के दौरान पूर्ण किए गए विकास कार्यों की समीक्षा करना तथा आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श करना था।ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि क्षेत्र पंचायत की ओर से उनके कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के सभी ग्राम पंचायतों में समान रूप से विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने विस्तार से बताया कि वित्तीय वर्ष के दौरान विकासखंड क्षेत्र में कुल 2 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य पूर्ण किए गए। इन कार्यों में मुख्य रूप से सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवनों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण तथा अन्य ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.