शामली, नवम्बर 8 -- कांधला। पुआल से भरा ट्रोला पलट जाने के चलते तीन मजदूर उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शामली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को बुढाना रोड पर मंदिर के पास सुबह करीब 9 बजे पुराल से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे में तीन मजदूर इसके नीचे दब गए, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई और रोड पर भारी जाम लग गया। घायलों की पहचान सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंजौरा निवासी मेहताब, मोनू और भूरा के रूप में हुई है। ये तीनों थाने में चल रहे निर्माण कार्य पर मजदूरी कर रहे थे। मेहताब ने बताया, "हम ट्रेन से कांधला आए थे और पैदल थाने की ओर जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर पलट गया और हम तीनों इसके नीचे दब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.