कांधला पुलिस ने पशु चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
शामली, जून 29 -- पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई दो पशु चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बकरियां, घटना में प्रयुक्त चोरी की बोलेरो पिकअप, दो अवैध चाकू तथा भैंसा बेचकर प्राप्त 2300 रुपये की नकदी बरामद की है। रविवार को पुलिस ने ग्राम नाला और मोहल्ला नई बस्ती मुस्तफाबाद में हुई दो पशु चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मोहसीन पुत्र मुस्तकीम, नौशाद उर्फ नदीम पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला शिवाला रोड नई बस्ती कस्बा कांधला तथा रहीश पुत्र जिन्दा निवासी ग्राम मलकपुर थाना कांधला को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो बकरियां, दो अवैध चाकू, घटना में प्रयुक्त चोरी की बोलेरो पिकअप तथा चोरी किए गए भैंसे को बेचकर प्राप्त 2300 रुपये बरामद किए गए।पूछताछ में आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.