कांधला पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई
शामली, मई 26 -- कांधला। नगर में सार्वजनिक मार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने बीते सोमवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाते हुए दुकानदारों को कड़ी चेतावनी भी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान बाजारों और मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने दुकानों के बाहर सड़क तक फैला सामान हटवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। अभियान के चलते बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला।थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किए जाने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.