कांधला नगर में लगातार ट्रिपिंग से चरमराई बिजली व्यवस्था
शामली, मई 26 -- कांधला। नगर में इन दिनों बिजली की लगातार ट्रिपिंग से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बार-बार बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दिन और रात में कई बार बिजली ट्रिप होने से घरेलू कामकाज के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। नगर के मोहल्ला रायजादगान, सरावज्ञान, बाजार , नई बस्ती और मोहल्ला कानूनगोयान समेत कई क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं चल पा रही है। उपभोक्ताओं के अनुसार कभी लो वोल्टेज तो कभी अचानक ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। रात के समय बार-बार बिजली जाने से लोगों की नींद खराब हो रही है, वहीं छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.