कांधला नगर में भारी वाहनों से भयंकर जाम, आमजन परेशान
शामली, जून 22 -- नगर में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन भयंकर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। विशेष रूप से दिन के समय भूसे से भरी ट्रॉलियों और अन्य बड़े वाहनों के नगर से गुजरने पर छोटी नहर, कैराना बायपास मार्ग, डिक्की बस स्टैंड और बुढ़ाना मार्ग सहित कई प्रमुख स्थानों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। जाम के कारण राहगीरों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के प्रमुख मार्गों पर सुबह से लेकर शाम तक वाहनों का दबाव बना रहता है। ऐसे में जब भूसे से लदी ट्रॉलियां और अन्य भारी वाहन नगर के बीचों-बीच प्रवेश करते हैं तो यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। छोटी नहर के निकट स्थिति सबसे अधिक गंभीर हो जाती है, जहां सड़क संकरी होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार लोगों को कुछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.