शामली, अप्रैल 9 -- कांधला। कांधला नगर पालिका परिषद के सभागार में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित नामित सदस्यों ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ निभाएंगे। समारोह में उपजिलाधिकारी कैराना निधि भारद्वाज ने सरकार द्वारा नामित सभासदों अलका चौहान राजीव जैन, संदीप सैनी, नीरज पंवार, और लीला वाल्मिकी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, निवर्तमान विधायक तेजेन्द्र निर्वाल तथा पालिकाध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने सभी नामित सभासदों को बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से जनता की अपेक्षाएं बहुत ऊंची होती हैं। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.