शामली, फरवरी 17 -- नगर पालिका परिषद कार्यालय में मंगलवार को एक व्यक्ति द्वारा हंगामा करने और सरकारी फाइल फाड़ने की घटना ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। आरोपी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां करने, पालिका की कार्यप्रणाली पर अनर्गल आरोप लगाने और कार्यालय में बार-बार हस्तक्षेप करने का भी आरोप है। घटना के बाद पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम सहित कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने तहरीर में बताया कि कस्बे के मोहल्ला मिदृगान निवासी तनवीर पुत्र सहीद पिछले कुछ समय से लगातार सोशल मीडिया पर उनके और पालिका के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणियां कर रहा है। आरोप है कि वह पालिका की कार्यप्रणाली पर झूठे आरोप लगाकर जनमानस म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.