शामली, मार्च 31 -- कांधला। नगर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा के परिणामों का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। इस वर्ष प्रथम रैंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं में कशिश, कार्तिके, अंजलि, इशिका, प्रियांश, कार्तिक, आशुतोष, इशांक, रिया और अन्य बच्चे शामिल रहे। पूरे स्कूल में टॉप करने वाला छात्र काशिफ रहा, जिसने सभी को पीछे छोड़ दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किरण पाल , अनिल बोहरा , प्रवीण, सचिन , विकास , अंकित , फरिया, समा, सबीन, मरियम और राजकुमार पंडित उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...